Rajasthan Railway News: परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन शुरू, जानें समय और ठहराव वाले स्टेशन
रेवाड़ी-जयपुर परीक्षा स्पेशल ट्रेन 13 सितंबर को चलेगी
Published On
Rajasthan Railway News: जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। रेलवे द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु रेवाड़ी-जयपुर-रेवाड़ी परीक्षा स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09707, रेवाड़ी-जयपुर परीक्षा स्पेशल रेल सेवा दिनांक 13 सितंबर 2026 को रेवाड़ी से 3:30 बजे रवाना होकर 7:40 बजे जयपुर पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09708, जयपुर -रेवाड़ी परीक्षा स्पेशल दिनांक 13 सितंबर 2026 को जयपुर से 16:30 बजे रवाना होकर 22:00 रेवाड़ी पहुंचेगी। यह रेल सेवा मार्ग में हरसौली, खैरथल, अलवर, मालाखेड़ा, राजगढ़, बांदीकुई, दौसा, गैटोर जगतपुरा एवं गांधीनगर जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 11 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बे सहित कुल 13 डिब्बे होंगे।