''गांवो में विकास कार्यों के लिए सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं''
विधायक पवन खरखोदा ने कहा- विकास कार्यों के एस्टीमेट बनाकर भेजें, मंजूरी के बाद तुरंत जारी होगा पैसा
खरखौदा,(सच कहूं)। उपमंडल के गांव पिपली में स्थानीय विधायक पवन खरखोदा ने हरिजन चौपाल की आधारशिला रखी। जो की 35 लाख रुपए की लागत से निर्माण कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी भी गांवो के विकास कार्य के लिए सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। आज केवल देरी है तो केवल कार्यो के एस्टीमेट बनाकर भेजने की है। एस्टीमेट बनाकर के भेजो तुरंत उन्हें मंजूर करवा के उसका पैसा प्लांट करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए जा चुके हैं ।
क्षेत्र में ऐसे विकास कार्य करवाए जा रहे हैं पिछली सरकारों ने उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया था। इसका सीधा सा मतलब है जहां कोई नहीं पहुंच पाया आज वहां भाजपा पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि आज पीपली गांव में 35 लाख रुपए की लागत से धानको वाली चौपाल की आधारशिला रखे गई है। जिसका निर्माण कार्य पूरा होने के पश्चात समाज के लोगों को चौपाल का काफी लाभ मिलेगा । इस मोकै पर सोनिया गोड, रामकुमार, सतबीर, सुनील, मंडल अध्यक्ष नरेश पाराशर , अनिल आदि व्यक्ति मौजूद रहे।