गन्नौर विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर को लेकर  चलाया जाएगा विशेष अभियान -  प्रवेश कादियान

गन्नौर विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर को लेकर  चलाया जाएगा विशेष अभियान - प्रवेश कादियान

Published On

सोनीपत (सच कहूँ न्यूज़)। Sonipat News: एसडीएम प्रवेश कादियान ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत मतदाता सूची को अपडेट एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए विधानसभा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत 12 सितंबर, 13 सितंबर, 26 सितंबर एवं 27 सितंबर 2026 (शनिवार व रविवार) को सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। विशेष अभियान के दौरान फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 से संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 

एसडीएम प्रवेश कादियान ने कहा कि एसआईआर के तहत मतदाता सूची में दावे एवं आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद दावे एवं आपत्तियों के नोटिस चरण तथा उनके निपटान की प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगी। एसआईआर के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 नवंबर 2026 को किया जाएगा।

Sonipat News (3)
Sonipat News: गन्नौर विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर को लेकर  चलाया जाएगा विशेष अभियान -  प्रवेश कादियान

About The Author

Related Posts