Wrestling Competition: राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
प्रताप स्कूल में राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: प्रताप स्कूल, में राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पहुंचे प्रतिभावान पहलवानों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर द्रोणाचार्य अवॉर्डी , विद्यालय की प्राचार्या दया दहिया तथा एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया ने पहलवानों का कुश्ती बाउट करवाकर विधिवत रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर द्रोणाचार्य अवॉर्डी ओमप्रकाश दहिया ने कहा कि हरियाणा की पहचान देश और दुनिया में कुश्ती के क्षेत्र में विशेष रही है। प्रदेश के पहलवानों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक उपलब्धियां हासिल कर देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, मेहनत, धैर्य और संघर्ष की भावना पैदा करता है। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे जीत-हार की चिंता किए बिना पूरी ईमानदारी और लगन के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास, बेहतर तकनीक और अनुशासित जीवनशैली ही एक खिलाड़ी को ऊंचाइयों तक पहुंचाती है।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में शानदार उत्साह देखने को मिला। विभिन्न भार वर्गों में पहलवानों ने दमदार दांव-पेंच लगाकर दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर महाबीर द्रोणाचार्य अवार्डी, दयानंद कलकल, जितेन्द्र खत्री एइइओ, राजेन्द्र पहलवान कॉमनवेल्थ गोल्ड मैडलिस्ट, कैप्टन अनिल वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स गोल्ड मैडलिस्ट, विक्रम सांगवाल रेलवे, डॉ रविन्द्र मलिक, सोमबीर आर्य, जगमोहन रैसलिंग कोच, मंजीत, अनिकेत, संदीप, प्रदीप, संतोष, अंकित मलिक, सुभाष मोर प्रिंसीपल, सुनील लाकड़ा प्रिंसीपल व प्रदीप राठी प्रिंसीपल आदि उपस्थित रहे।