Indian Railway News: दिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड पर छह घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक, ये 4 ट्रेन होंगी प्रभावित

4 ट्रेनों के संचालन में बदलाव

Published On

मुरादाबाद, (हि.स.)। दिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड पर स्वचालित सिग्नलिंग प्रणाली को चालू करने के लिए 7 अक्टूबर को छह घंटे का यातायात ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते 6 और 7 अक्टूबर को कुछ ट्रेनों के मार्ग और ठहराव में बदलाव किया गया है। एक ट्रेन के प्रस्थान समय में भी संशोधन किया गया है।

किन ट्रेनों पर पड़ेगा असर?

14321 बरेली–भुज एक्सप्रेस-7 अक्टूबर

दिल्ली–रोहतक–भिवानी–रेवाड़ी होकर चलेगी। दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली कैंट, पालम, गुड़गांव, गढ़ी हरसरू और पटौदी रोड पर ठहराव नहीं होगा।

14312 भुज–बरेली एक्सप्रेस-6 अक्टूबर

रेवाड़ी–भिवानी–रोहतक–दिल्ली मार्ग से चलेगी। पटौदी रोड, गढ़ी हरसरू जंक्शन, गुड़गांव, पालम और दिल्ली सराय रोहिल्ला पर ठहराव नहीं होगा।

09203 वेरावल–हरिद्वार विशेष- 6 अक्टूबर

रेवाड़ी–भिवानी–रोहतक–दिल्ली मार्ग से परिवर्तित होकर चलेगी। गुड़गांव स्टेशन पर ठहराव प्रभावित रहेगा।

15715 किशनगंज–अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस-6 अक्टूबर

किशनगंज से सुबह 5:50 बजे के बजाय 8:30 बजे रवाना होगी। प्रस्थान में 2 घंटे 40 मिनट की देरी होगी।

यात्रियों के लिए जरूरी सूचना

रेलवे के इस परिचालन बदलाव से प्रभावित यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का मार्ग, ठहराव और प्रस्थान समय अवश्य जांच लेना चाहिए। विशेष रूप से दिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड के स्टेशनों से चढ़ने या उतरने वाले यात्रियों को निर्धारित ठहराव में बदलाव का ध्यान रखना होगा।

About The Author

Related Posts