शिक्षा और रोजगार
Sirsa News: एमएसजी भारतीय खेल गांव में हुए ट्रायल, विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक मीट के लिए सरसा के खिलाड़ियों का चयन
National Inter-District Junior Athletics Meet: सरसा, (सच कहूँ न्यूज)। हैदराबाद में 14 से 16 नवंबर तक आयोजित होने वाली नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक मीट-2026 के लिए सरसा के खिलाड़ियों के चयन ट्रायल रविवार को एमएसजी भारतीय खेल गांव में संपन्न हुए। एथलेटिक्स एसोसिएशन सरसा के सचिव अनिल कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
रविवार को अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग की लड़कियों के मुकाबले करवाए गए। 60 मीटर दौड़ में दीक्षा प्रथम, प्रियंका कौर द्वितीय और मनदीप कौर तृतीय रही। 80 मीटर बाधा दौड़ में अंजलि ने पहला, कोमल देवी ने दूसरा और सोनू ने तीसरा स्थान हासिल किया। 600 मीटर दौड़ में इंदिरा देवी प्रथम, धनवंती द्वितीय और दीपिका तृतीय रही। लंबी कूद में हरमनजोत कौर प्रथम, ममता द्वितीय और रेखा तृतीय रही। ट्रायथलॉन अंडर-14 के मुकाबलों में खुशी सोलंकी, अनन्या शर्मा और अनन्या ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
ट्रायथलॉन बी में सोनू प्रथम, जसप्रीत कौर द्वितीय और अवनी चौधरी तृतीय रही। ट्रायथलॉन सी में अवनी राजपूत प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय और दक्षिता तृतीय रही। पेंटाथलॉन में मनजोत कौर ने पहला, पलक ने दूसरा और ब्राका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को संगठन की ओर से मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गजेंद्र सिंह, कोच शास्त्र, नामी स्कूल के गगनदीप पीटीआई, विजेंद्र कोच, मनिंदर सिंह पीटीआई और सत्येंद्र कोच सहित अन्य मौजूद रहे।

Comments