Hockey News: हरियाणा के छोरयां ने झांसी में कर दिया कमाल, बनाई फाइनल में जगह

पंजाब को हराकर हॉकी के फाइनल में पहुंचा हरियाणा 

Published On

Hockey National Championship: खारियां  (सच कहूँ/सुनील कुमार)। उत्तर प्रदेश के झांसी में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर मेन नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा ने पंजाब को शूटआउट में 4-2 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। गांव संतनगर निवासी नवराज सिंह भी हरियाणा की टीम का हिस्सा हैं।

टीम की जीत और फाइनल में प्रवेश से गांव में खुशी का माहौल है। सेमीफाइनल में निर्धारित समय तक दोनों टीमों का स्कोर 3-3 से बराबर रहा। इसके बाद शूटआउट में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। कोच संदीप सांगवान के मार्गदर्शन में टीम ने शानदार खेल दिखाया।

नवराज सिंह के प्रदर्शन और हरियाणा की जीत पर उनकी माता एवं गांव की सरपंच प्रीतइंद्र कौर, पिता दल सिंह, हॉकी कोच हरविंदर सिंह, ओलंपियन हरविंदर सिंह सोनी, कोच बलजीत सिंह सहित ग्रामीणों और खेल पदाधिकारियों ने बधाई दी। सभी ने फाइनल में टीम के स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद जताई।

About The Author

Related Posts