CET News: सीइटी पास युवाओं को सरकार देगी 9 हजार रुपए, जानें कौन-कौन हैं पात्र
योजना के तहत पात्र युवाओं को मिलेगा महिने में 100 घंटे कार्य का मौका
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. गंगासागर केहरवाला ने प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा में (सीईटी) कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट पास करने वाले युवाओं को एक नवंबर से 9 हजार रुपए मासिक देने की घोषणा को स्वागत योग्य बताया है। केहरवाला ने जारी बयान में कहा कि युवाओं के हितों से जुड़े ऐसे फैसले उनके भविष्य और आर्थिक स्थिति के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं।
सरकार की ओर से इस योजना के लिए अगले सप्ताह पोर्टल खोला जाएगा, जिससे पात्र युवा आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। योजना के तहत पात्र युवाओं को आर्थिक सहायता के साथ 100 घंटे का कार्य करना होगा। सरकार की ओर से योजना का लाभ चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि युवाओं को योजनाओं का लाभ देने के लिए सरकार द्वारा पारदर्शी और सरल प्रक्रिया अपनाई जाएगी, ताकि कोई भी पात्र युवा लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि पोर्टल खुलने के बाद युवाओं को आवेदन से संबंधित दिशा-निर्देशों, पात्रता शर्तों और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ें। आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा, ताकि युवाओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। केहरवाला ने कहा कि सरकार योजना का लाभ समय पर पात्र युवाओं तक पहुंचाना सुनिश्चित करेगी।