Rajasthan Railway News: बठिंडा-श्रीगंगानगर ट्रेन को मिला इलेक्ट्रिक इंजन, 18 अक्टूबर से इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन से होगा संचालन

रेल परिचालन होगा अधिक आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल

Published On

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज़)। श्रीगंगानगर रेलवे द्वारा रेल परिचालन को अधिक आधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। बठिंडा-श्रीगंगानगर-बठिंडा रेलसेवा का संचालन अब पूरे मार्ग पर इलेक्ट्रिक इंजन से किया जाएगा। रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 14527/14528 बठिंडा-श्रीगंगानगर-बठिंडा रेलसेवा दिनांक 18 अक्टूबर 2026 से अपने संपूर्ण मार्ग पर इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी। इससे पहले यह ट्रेन डीजल इंजन से चलती थी, अब इलेक्ट्रिक इंजन लगने से ट्रेन की गति में सुधार के साथ-साथ प्रदूषण में भी कमी आएगी और यात्रियों को अधिक सुविधाजनक यात्रा मिल सकेगी। 

About The Author

Related Posts