कल्याण नगर के इस MSG IT Wing के सेवादार ने अपने जन्मदिन पर दिया मानवता का सन्देश
अंशमीत इन्सां ने अपने 20वें जन्मदिन पर जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से किया रक्तदान
सिरसा (सच कहूँ न्यूज़)। जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए लोग तरह-तरह के आयोजन करते हैं, लेकिन डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी इस खास दिन को पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षानुसार मानवता की सेवा के लिए समर्पित करते हैं। इसी भावना के साथ MSG IT Wing के सेवादार अंशमीत इन्सां ने अपने 20वें जन्मदिन पर रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश दिया।
सरसा के ब्लॉक कल्याण नगर निवासी अंशमीत इन्सां ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए जा रहे 176 मानवता भलाई कार्यों में शामिल ‘रक्तदान-जीवनदान’ मुहिम के तहत डेरा सच्चा सौदा के शाह सतनाम जी स्पेशलिटी हॉस्पिटल स्थित बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड सेंटर में जाकर रक्तदान किया।
अंशमीत इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु जी की शिक्षा अनुसार ''अपनी हर ख़ुशी के अवसर पर इंसानियत की भलाई का कार्य करना चाहिए'' के तहत उसने अपने जन्मदिन पर रक्तदान करके इस अवसर को मानवता की सेवा से जोड़ने का प्रयास किया। रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है और आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की उपलब्धता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उनकी इस पहल से जन्मदिन को सेवा कार्य के माध्यम से मनाने का संदेश मिलता है। रक्तदान जैसे कार्य समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और जरूरतमंदों की सहायता की भावना को बढ़ावा देते हैं। अंशमीत इन्सां का यह प्रयास युवाओं को भी प्रेरित करता है कि वे अपने खास अवसरों पर सामाजिक सेवा और जनकल्याण के कार्यों में भागीदारी निभाएं।