Birthday Special Celebration: वीरपाल कौर इन्सां के घर 14 साल बाद गूंजी जुड़वा बेटों की किलकारी

परिवार ने अनोखे तरीके से बांटी खुशियां, दो जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन

Published On

Birthday Special Celebration: गोरीवाला, 7 अक्तूबर(सच कहूँ/अनिल)। 14 साल के इंतजार के बाद बेटी वीरपाल कौर इन्सां के घर जुड़वा बेटों चाहतमीत और तनवीर के जन्म से परिवार में खुशियां छा गईं। इन खुशियों को जरूरतमंदों के साथ बांटते हुए वीरपाल कौर की माता मूर्ति देवी इन्सां ने दोनों बच्चों के दूसरे जन्मदिन पर बहनों की नामचर्चा आयोजित की और दो अति जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया। परिवार ने जन्मदिन पर फिजूलखर्ची के बजाय सेवा कार्य को प्राथमिकता दी। इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। प्रेमी सेवक बहन सिमरन इन्सां ने बताया कि वीरपाल कौर का विवाह श्रीगंगानगर में हुआ है और दोनों बच्चों का जन्मदिन मनाने के लिए वीरपाल कौर अपने मायके गोरीवाला आई हुई थीं।

About The Author

Related Posts