यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, गाजियाबाद के पांच एसीपी के तबादले

प्रियाश्री पाल मेरठ, सिद्धार्थ गौतम नोएडा और भास्कर वर्मा व जियाउद्दीन अहमद कानपुर भेजे गए; गाजियाबाद में चार नए अधिकारियों की तैनाती

Published On

गाजियाबाद, सच कहूँ/रविंद्र सिंह। Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश में प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) के 144 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। योगी सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल का असर गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट पर भी पड़ा है। यहां सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर के पांच अधिकारियों को दूसरे जिलों में भेजा गया है, जबकि चार नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। शासन की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार, गाजियाबाद में तैनात सिद्धार्थ गौतम को गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) कमिश्नरेट, भास्कर वर्मा और जियाउद्दीन अहमद को कानपुर नगर कमिश्नरेट भेजा गया है। वहीं, सूर्यबली मौर्य का तबादला आजमगढ़ और प्रियाश्री पाल का मेरठ तबादला  किया गया है।

चार नए अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

गाजियाबाद कमिश्नरेट में चार नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। इनमें गोरखपुर से ओंकार दत्त तिवारी, आगरा कमिश्नरेट से इमरान अहमद के अलावा दीक्षा सिंह और रूपाली राव शामिल हैं। इन अधिकारियों को एसीपी स्तर पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नोएडा और कानपुर में भी तैनाती

गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में गाजियाबाद से सिद्धार्थ गौतम के अलावा हापुड़ से प्रवीण कुमार सिंह, प्रतापगढ़ से शिव नारायन वैश्य और गोरखपुर से अनुराग कुमार सिंह को तैनाती दी गई है। इसी तरह कानपुर नगर कमिश्नरेट में गाजियाबाद से भास्कर वर्मा और जियाउद्दीन अहमद के अलावा अलीगढ़ से अभिषेक कुमार राहुल और महेश कुमार को भेजा गया है। तबादलों से गाजियाबाद समेत प्रदेश के कई पुलिस कमिश्नरेट और जिलों में एसीपी स्तर पर बदलाव हुआ है।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts