डीके कॉन्वेंट स्कूल में स्काउट-गाइड शिविर का आगाज

विद्यार्थी सीखेंगे अनुशासन, सेवा और आत्मनिर्भरता का पाठ, ध्वजारोहण के साथ तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

Published On

कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवाभाव, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने के उद्देश्य से भारत स्काउट एवं गाइड जिला संस्था शामली के तत्वावधान में सोमवार को कस्बे के डीके कॉन्वेंट स्कूल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर के पहले दिन छात्र-छात्राओं को स्काउट-गाइड की प्रतिज्ञा, नियम, गांठ बंधन, ध्वज संचालन और टोली ज्ञान समेत विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ जिला संगठन आयुक्त (गाइड) गीता रानी, विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार सेन एवं प्रबंधक संजीव कुमार गोयल ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण करके किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए शुभकामनाएं दी।

शिविर संचालिका एवं जिला संगठन आयुक्त (गाइड) गीता रानी ने छात्र-छात्राओं को स्काउट-गाइड की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को ध्वज पार्टी, ध्वज बांधने की विधि, स्काउट ताल, टोली ज्ञान और गांठ बंधन का प्रशिक्षण दिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवाभाव, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता, सामूहिक कार्य की भावना और राष्ट्रभक्ति जैसे जीवनोपयोगी गुणों का विकास करना है। शिविर में प्रतिभाग कर रहे छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों में हिस्सा लिया। तीन दिवसीय शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड की गतिविधियों के साथ जीवनोपयोगी कौशल सीखने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशक दीपिका गोयल, गीता रानी, रीतू रावल, श्रीपाल सिंह, मनीष कुमार, मनोज वर्मा, अवनीश सैनी, जगदीश चौहान, कमलेश कुमार, नितिन कुमार और दिनेश चौहान आदि मौजूद रहे।

Kairana (2)
Kairana News: डीके कॉन्वेंट स्कूल में स्काउट-गाइड शिविर का आगाज

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts