मीरापुर में पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बड़ा हादसा
एक बाइक क्षतिग्रस्त, दो बिजली के खंभे टूटे; बिजली आपूर्ति बाधित
मीरापुर, सच कहूँ/कोमल प्रजापति। उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के क्षेत्र मीरापुर में पराली से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन बिजली की चपेट में आ गई जिससे बड़ा हादसा हो गया। हादसे के दौरान बिजली के दो खंभे टूट गए, जबकि पास में खड़ी एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे की वजह से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। जानकारी के अनुसार, पराली से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजरते समय हाईटेंशन बिजली की लाइन में उलझ गई। इसके चलते बिजली के खंभों पर दबाव पड़ा और दो खंभे टूटकर नीचे जमीन पर आ गिरे। इस हादसे में पास में कड़ी एक बाइक को भी क्षतिग्रस्त हो गई।
बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी
दो बिजली के खंभे टूटने के कारण इलाके की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बाधित रही। बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए क्षतिग्रस्त खंभों और तारों की मरम्मत की आवश्यकता पड़ी। यह घटना एक बार फिर पराली और अन्य कृषि सामग्री को ट्रैक्टर-ट्रॉली में ले जाते समय ऊंचाई तथा सड़क किनारे गुजर रही बिजली की लाइनों के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत को उजागर करती है। ऐसे वाहनों को हाईटेंशन लाइनों के नीचे से निकालते समय विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। फिलहाल, घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी उपलब्ध नहीं है। बिजली आपूर्ति बहाल होने और नुकसान से संबंधित विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
Comments