उम्मीदवारों की पहली सूची जारी नहीं कर पाया अकाली दल, 10 साल में पहली बार हुई देरी

पिछले दो चुनावों में 16 नवम्बर 2016 और 13 सितम्बर 2021 को जारी की थी उम्मीदवारों की सूची

Published On

चंडीगढ़, सच कहूँ/अश्वनी चावला। Chandigarh News: पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर शिरोमणि अकाली दल इस बार उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने में काफी पीछे रह गया है। पिछले दो विधानसभा चुनावों का रिकॉर्ड देखें तो शिरोमणि अकाली दल अब तक अपनी पहली सूची जारी कर चुका होता, जबकि इस बार अभी तक पार्टी में उम्मीदवारों की सूची को लेकर कोई चर्चा तक नहीं हो रही है। इस कारण आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अकाली दल की पहली सूची जारी होने में काफी देरी होती नजर आ रही है। दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा हमेशा जनवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में अपनी पहली सूची जारी करती हैं।

वहीं आम आदमी पार्टी अपने पिछले चुनावों के रिकॉर्ड के अनुसार समय पर उम्मीदवारों की सूची जारी करती नजर आ रही है। आम आदमी पार्टी अब तक दो चरणों में 71 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। जानकारी के अनुसार, पंजाब की सत्ता से लगातार दो चुनावों में बाहर रहने वाला शिरोमणि अकाली दल इस बार विधानसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पूरा जोर लगा रहा है। पार्टी छोड़कर अन्य दलों में शामिल हुए बड़े और दिग्गज नेताओं की भी घर वापसी करवाई जा रही है। शिरोमणि अकाली दल अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने में काफी पिछड़ चुका है। पिछले दो विधानसभा चुनावों में शिरोमणि अकाली दल का प्रदर्शन केवल खराब ही नहीं, बल्कि काफी निराशाजनक रहा था। पार्टी सत्ता से बाहर रहने के साथ-साथ लगातार दोनों चुनावों में मुख्य विपक्षी दल का दर्जा भी हासिल नहीं कर पाई थी।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts