Construction Machine: ओढ़ां में ट्रक के केबिन पर जा चढ़ी रोड निर्माण मशीन

स्पीड ब्रेकर दिखाई नहीं देने से अनियंत्रित हुआ ट्रक

Published On

ओढ़ां, सच कहूँ/राजू। Odhan News: राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गांव ओढ़ां में रविवार अलसुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाली भारी मशीन लेकर जा रहा ट्रक गुरुद्वारे के पास बने स्पीड ब्रेकर पर पहुंचते ही अनियंत्रित हो गया। तेज झटका लगने से ट्रक पर लदी मशीन आगे की ओर खिसककर सीधे केबिन के ऊपर जा चढ़ी। गनीमत रही कि ट्रक चालक सुरक्षित बच गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रक पर भारी रोड निर्माण मशीन लादकर ले जाई जा रही थी। गुरुद्वारे के पास हाईवे पर बने स्पीड ब्रेकर को चालक समय रहते देख नहीं पाया। जैसे ही ट्रक ब्रेकर से गुजरा, उसे जोरदार झटका लगा और संतुलन बिगड़ने से मशीन आगे खिसक गई। मशीन का अगला हिस्सा केबिन के ऊपर जा टिका। हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा और वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। बाद में स्थिति सामान्य हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, गुरुद्वारे के पास बने स्पीड ब्रेकरों पर सफेद पट्टियां और स्पष्ट चेतावनी संकेतक नहीं हैं। अलसुबह और रात के समय ये ब्रेकर वाहन चालकों को दिखाई नहीं देते, जिससे अचानक झटका लगने और वाहनों के अनियंत्रित होने का खतरा बना रहता है। लोगों ने संबंधित विभाग से ब्रेकरों पर सफेद पट्टियां लगाने और चेतावनी बोर्ड स्थापित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts