Blood Donation: राजेंद्र जांगिड़ ने डेंगू पीड़ित मरीज तो कृष्ण जांगिड़ ने सड़क हादसे में घायल महिला के उपचार के लिए किया रक्तदान, पेश की इंसानियत की मिसाल
सेवादार राजेंद्र जांगिड़ ने डेंगू पीड़ित मरीज की बचाई जान
जयपुर/कोटपूतली, सच कहूँ न्यूज़। Blood Donation: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं और मानवता भलाई के कार्यों से प्रेरणा लेते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादार राजेंद्र जांगिड़, ब्लॉक पाटनवाटी, जिला सीकर ने एक जरूरतमंद मरीज को रक्तदान कर सच्ची इंसानियत का परिचय दिया है। जानकारी के अनुसार, कोटपूतली स्थित मेहता हॉस्पिटल में सुनील नाथ नामक मरीज डेंगू से पीड़ित होने के कारण उपचाराधीन थे। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने तत्काल 'बी पॉजिटिव' रक्त की सख्त आवश्यकता बताई थी। जैसे ही रक्त की जरूरत की सूचना सेवादार राजेंद्र जांगिड़ को मिली, वे तुरंत अस्पताल पहुंचे और रक्तदान किया। इस नेक कार्य के लिए मरीज के परिजनों ने सेवादार राजेंद्र जांगिड़ का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
डेरा सेवादार ने दुर्लभ 'AB नेगेटिव' रक्तदान कर बचाई जान
पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों का मानवता भलाई अभियान निरंतर जारी है। इसी कड़ी में ब्लॉक पाटनवाटी जिला सीकर के सेवादार कृष्ण जांगिड़ ने रक्तदान कर महिला की मदद कर इंसानियत की अनूठी मिसाल पेश की है। जानकारी के अनुसार, कोटपूतली स्थित आरोग्य हॉस्पिटल में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई महिला कोमल शर्मा को उपचार के दौरान दुर्लभ 'AB नेगेटिव' रक्त की अत्यंत आवश्यकता थी।
रक्त की कमी के कारण परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जैसे ही इस आपातकालीन स्थिति की सूचना डेरा सच्चा सौदा के सेवादार कृष्ण जांगिड़ को मिली, वे बिना किसी देरी के तुरंत अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मानवता का फर्ज निभाते हुए अपना एक यूनिट रक्तदान किया, जिससे घायल महिला का समय पर उपचार संभव हो सका। सेवादार कृष्ण जांगिड़ के इस नेक कार्य की अस्पताल प्रशासन और पीड़ित परिवार ने भूरी-भूरी प्रशंसा की है।
Comments