Rajasthan Railway News: त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा हेतु जयपुर-गया-खातीपुरा अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन
जयपुर से 12 नवंबर एवं गया से 13 नवंबर को होगी संचालित, मार्ग में 14 स्टेशनों पर करेगी ठहराव
Rajasthan Railway News: रेलवे द्वारा त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु जयपुर-गया-खातीपुरा के मध्य अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09727, जयपुर-गया अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 12 नवंबर 2026 को जयपुर से 13.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 10.30 बजे गया पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में गांधीनगर जयपुर, खातीपुरा, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, इटावा, गोविन्दपुरी, सुबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम एवं डेहरी ऑनसोन स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09728, गया-खातीपुरा अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 13 नवंबर 2026 को गया से 13.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 10.15 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में डेहरी ऑनसोन, सासाराम, भभुआ रोड, पं. दीनदयाल उपाध्याय, सुबेदारगंज, गोविन्दपुरी, इटावा, टूण्डला, ईदगाह, भरतपुर, बांदीकुई एवं दौसा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 13 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड श्रेणी सहित कुल 15 डिब्बे होंगे।
नोट:- इस रेलसेवा का भभुआ रोड, सासाराम एवं डेहरी ऑनसोन स्टेशनों पर संचालन समय में संशोधन किया गया है।
Comments