DVC Recruitment 2026: इंजीनियरिंग पास युवाओं के लिए 108 पदों पर निकली भर्ती

डीवीसी भर्ती 2026: एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 108 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया 

Published On

कोलकाता, एजेंसी। DVC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी करना हजारों लोगों का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) कोलकाता, पश्चिम बंगाल ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के विभिन्न 108 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है। 

डीवीसी की ओर से एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पोस्ट के लिए जारी 108 रिक्तियों में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (मैकेनिकल) के 17, एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) के 50, एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (सिविल) के 26, एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (सी एंड आई) के 12 और एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (माइनिंग) के 3 पद शामिल हैं।

इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 6 नवंबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर तक तय की गई है। जो उम्मीदवार एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पोस्ट पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे डीवीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कम से कम 65 प्रतिशत अंकों के साथ पद से संबंधित विषय में इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में पूर्णकालिक ग्रेजुएशन की होनी चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु 29 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि यानी 6 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट)-2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 56,100 से 1,77,500 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस के लिए 300 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/पूर्व सैनिक और डीवीसी विभागीय उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts