Hanumangarh News: अकेलेपन और बीमारी से जूझ रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को डेरा सेवादारों ने दिया सहारा

पति की मौत के बाद अकेले रह रही थीं महेंद्र कौर, डेरा अनुयायियों ने पहुंचाया वृद्धाश्रम

Published On

रावतसर, (सच कहूँ/दिनेश नैण)। नजदीकी चक 4 डीडब्ल्यूएम में परिवार का कोई सदस्य नहीं होने के कारण अकेले जीवन बिता रही करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग बीमार महिला महेंद्र कौर को डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने वृद्धाश्रम पहुंचाया। डेरा अनुयायी प्रेम अरोड़ा इन्सां ने बताया कि महेंद्र कौर के पति का करीब 13 वर्ष पूर्व निधन हो गया था। इसके बाद डेरा अनुयायियों ने उनके रहने के लिए एक कमरा बनवाकर दिया था, जिसमें वह अपना गुजर-बसर कर रही थीं। उम्र अधिक होने और बीमारी के चलते अब उनके लिए अकेले रहना संभव नहीं था।

ऐसे में डेरा अनुयायियों ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए आवश्यक दस्तावेज तैयार करवाकर बुजुर्ग बीमार महिला को हर पर्व आश्रम, नारायण सेवा, पालीवाला (सूरतगढ़) में दाखिल करवाया। इससे पूर्व भी डेरा अनुयायियों ने बुजुर्ग महिला का उपचार करवाया था। इस सेवा कार्य में डेरा प्रेमी जगसीर सिंह, प्रेम अरोड़ा इन्सां, विनोद, बग्गा सिंह, जग्गा सिंह, महेंद्र सिंह, बलविंद्र, आसाराम, राजू, कलवंत सिंह एवं दीपू सहित अन्य सेवादारों ने सहयोग किया। 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts