भारत एक लोकतांत्रिक प्रजातांत्रिक देश है यहां आम जनता का राज है, जनता जिसे चाहेगी वह चुनाव जीतेगा जिसे चाहेगी वह चुनाव हारेगा - कंवरपाल गुर्जर 

भारत एक लोकतांत्रिक प्रजातांत्रिक देश है यहां आम जनता का राज है, जनता जिसे चाहेगी वह चुनाव जीतेगा जिसे चाहेगी वह चुनाव हारेगा - पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर 

Published On

छछरौली, सच कहूँ न्यूज़। Chhachhrauli News: पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान के अंतर्गत जगाधरी विधानसभा स्तरीय प्रबुद्ध जन संगोष्ठी का आयोजन आज गांव छछरौली में किया गया जिसमें भाजपा जगाधरी शहरी मंडल,जगाधरी ग्रामीण मंडल ,छछरौली मंडल व प्रताप नगर मंडल के प्रबुद्ध जनों को आमंत्रित किया गया । जगाधरी विधानसभा स्तरीय प्रबुद्ध जन संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने मंच से नेहा बोरा और अभिजीत दीपके का नाम लेते हुए भी विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग देश को बांग्लादेश जैसे हालात की ओर ले जाना चाहते हैं। कांग्रेस की छवि देश आजाद होने के बाद एक शासक राजा की छवि रही है और वह राजा की छवि से अभी तक भी बाहर नहीं आई है कांग्रेस की छवि एक ऐसे राजा की है जो अपनी प्रजा पर सदा किसी ना किसी तरीके से राज तो करना चाहता है परंतु अपनी जनता को किसी भी प्रकार की सुख सुविधा प्रदान नहीं करना चाहता।

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है देश की जनता अब समझ चुकी है, वह कांग्रेस के भ्रामक प्रचारों में नहीं आने वाली इसलिए देश के विभिन्न राज्यों में आज भाजपा चुनाव जीत रही है या छोटी रीजनल पार्टियां चुनाव जीत रही हैं, कांग्रेस पार्टी अपनी नाकामी छुपाने के लिए कभी वोट चोरी,कभी एस आइ आर,कभी इवीएम,कभी केन्द्रीय चुनाव आयोग का बहाना बनाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है लेकिन देश की जागरुक जनता जानती है कि कांग्रेस के राज में किस प्रकार का जमकर भ्रष्टाचार हुआ जिसकी वजह से जनता त्रस्त हुई और जनता ने कांग्रेस के शासन को उखाड़ फेंका।पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि विपक्षी पार्टियों द्वारा बार-बार दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करके आम नागरिक को एवं व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है यह सारा दृश्य आम जनता बहुत ध्यान से देख रही है और त्यौहारों के सीजन में इस प्रकार के गलत कार्यों की वजह से देश के नागरिकों में कांग्रेस के प्रति नाराजगी और ज्यादा बढ़ती जा रही है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि विपक्षी राजनीतिक पार्टियों द्वारा यह झूठ फैलाया जा रहा है कि देश में 13 करोड़ से ज्यादा लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काटे गए हैं उन्होंने कांग्रेस पार्टी को चलेंज देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी 13 ही सही लोगों को सामने लेकर बता दे इन लोगों की वोट कटी है लेकिन कांग्रेस पार्टी के पास इस प्रकार का कोई भी प्रमाण नहीं है । कांग्रेस पार्टी के नेताजी कहते हैं कि उन्हें इस बात की फीलिंग आ रही है, कांग्रेस पार्टी आज देश की सभी बड़ी सैंवाधानिक संस्थाओं पर गलत हमला कर रही है जबकि कांग्रेस को जनता को नब्ज पहचाननी चाहिए,जनता कांग्रेस के परिवार वाद व भ्रष्टाचार से मुक्त रहना चाहतीं हैं उन्होंने कहा कि अगर चुनाव आयोग,एस आइ आर या इवीएम गलत है तो विपक्षी राजनीतिक पार्टियां हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक,केरलम,पंजाब आदि राज्यों के विधानसभा चुनावों में किस प्रकार जीती है, कांग्रेस के लोकसभा सांसद कैसे चुनाव जीते हैं।

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि आम जनता कांग्रेस के किसी भी भ्रामक प्रचार में ना आए और डटकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे गलत कार्यों का विरोध करें।देश पूरी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में व हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पूरी तरह सुरक्षित है।

इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, जिला महामंत्री प्रवीण खदरी,मंडल अध्यक्ष गौरव गोयल,मंडल अध्यक्ष प्रियंक शर्मा, मंडल अध्यक्ष कृष्ण खदरी,मंडल अध्यक्ष अमित चौधरी, चेयरमैन विपुल गर्ग, चेयरमैन कैलाश चंद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रामपाल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, चेयरमैन राजकुमार,वाइस चेयरमैन सुभाषचंद पोली,वाइस चेयरमैन योगेश अग्रवाल, मंडल महामंत्री जगदीश धीमान, युवा मोर्चा जिला महामंत्री दीपक शर्मा, डाक्टर विजय शर्मा, डाक्टर अमर हस्पताल, सरपंच राजन बल्लेवाला, सरपंच विजय, सरपंच गीताराम कश्यप,सुनीता शर्मा,पूनम अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, कल्याण सिंह, अभिषेक शर्मा, समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, एडवोकेट, रिटायर टीचर, किसान, सरपंच, पूर्व सरपंच, डाक्टर,आर एम पी डाक्टर, व्यापारी एसोसिएशन प्रतिनिधि शामिल रहे।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts