शिक्षा और रोजगार
NIA Vacancy 2026: NIA में इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती, 22 नवंबर तक करें आवेदन
पूज्य गुरु जी की शिक्षाओं से प्रेरित लंदन में सेवादारों ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में की सराहनीय पहल
लंदन स्थित 20 द हाईवे के स्वीडनबॉर्ग गार्डन में लगाए 20 पौधे
Published On
London Tree Plantation: लंदन, (सच कहूँ न्यूज़)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पवित्र शिक्षाओं से प्रेरित होकर इंग्लैंड के ब्लॉक लंदन के दो सेवादारों ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल की। सेवादारों ने स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर लंदन स्थित 20 द हाईवे के स्वीडनबॉर्ग गार्डन में 20 पौधे लगाए। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण की शुद्धता बनाए रखने और हरियाली को बढ़ावा देने के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। पौधारोपण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी सहयोग किया और इस प्रयास की सराहना की। स्थानीय लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने पर सेवादारों का धन्यवाद किया। इस पहल के माध्यम से प्रकृति की देखभाल और सामूहिक भागीदारी का संदेश दिया गया।

Comments