शिक्षा और रोजगार
Teacher Awards 2026: शिक्षा के क्षेत्र में सिरसा के इन 3 शिक्षकों का उल्लेखनीय योगदान, मिला विलक्षणा समाज सारथी सम्मान
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने पंकज कुमार, लखविंद्र सिंह और डॉ. नवनीत चांडक को किया सम्मानित
नाथूसरी चौपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सरसा जिले के तीन शिक्षकों को विलक्षणा समाज सारथी सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में राजकीय माध्यमिक विद्यालय रामनगरिया के पंजाबी अध्यापक पंकज कुमार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओटू के पंजाबी अध्यापक लखविंद्र सिंह और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुड़िया खेड़ा के रसायन विज्ञान प्राध्यापक डॉ. नवनीत चांडक शामिल हैं। रोहतक स्थित पंडित लख्मीचंद यूनिवर्सिटी के मिनी ऑडिटोरियम में 25 अक्तूबर को आयोजित समारोह में हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खनन एवं भूविज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने शिक्षकों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में भारत सरकार के पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह का आयोजन विलक्षणा एक सार्थक पहल समिति, अजायब (रोहतक) और हरियाणा कला परिषद, रोहतक मंडल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। तीनों शिक्षकों की उपलब्धि से सरसा के शैक्षणिक जगत में खुशी का माहौल है।

Comments