डांडिया की धुनों पर झूमे नन्हे मुन्ने बच्चे

डांडिया की धुनों पर झूमे नन्हे मुन्ने बच्चे

Published On

खरखौदा, सच कहूँ न्यूज़।  Kharkhoda News: प्रताप स्कूल में ‘नवरास – मां दुर्गा, नृत्य और आपसी सौहार्द का उत्सव’ हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या  दया दहिया तथा अकादमिक निदेशक डॉ. सुबोध दहिया ने दीप प्रज्ज्वलित करके की। इस अवसर पर सभी ने सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर प्राचार्या  दया दहिया ने कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। मां दुर्गा की आराधना हमें बुराई पर अच्छाई की जीत, साहस, आत्मविश्वास और नारी शक्ति के सम्मान का संदेश देती है। ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को भारतीय परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनमें सहयोग, अनुशासन और आपसी प्रेम की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि उन्हें संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है।

 

About The Author

Related Posts