Wrestling News: अंडर-11 कुश्ती प्रतियोगिता में रानियां के अरुण और शुभम ने मारी बाजी

दोनों विजेताओं को ट्रैक शूट देकर किया सम्मानित

Published On

रानियां (सच कहूँ/राजेंद्र गाबा)। शहीद भगत सिंह स्टेडियम सरसा में आयोजित अंडर-11 आयु वर्ग की स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला, रानियां के अरुण कुमार और शुभम ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

दोनों खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की मुखिया बिन्दु बाला ने दोनों को ट्रैक शूट देकर सम्मानित किया। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य शमशेर सिंह ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। इस अवसर पर कुश्मी कोच आदर्श सिंह, जगदीश, संजय कुमार, भजन लाल, विनय कुमार, किरणपाल और प्रदीप कुमार सहित विद्यालय स्टाफ ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

About The Author

Related Posts