Bribe Case: अंबाला में रिश्वत लेते लेडी क्लर्क रंगेहाथ गिरफ्तार

सरकारी लेटर को मंजूर करवाने के बदले मांगे थे 20 हजार रुपये

Published On

अंबाला (सच कहूँ ब्यूरो)। Ambala News: हरियाणा के अंबाला में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एनसीसी कार्यालय में तैनात महिला क्लर्क ऋचा को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि क्लर्क ने नौकरी पक्की करने से जुड़े सरकारी लेटर को मंजूर करवाने के बदले 20 हजार रुपये मांगे थे। मंगलवार को पहली किस्त के रूप में 5 हजार रुपये लेते ही अउइ की टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया। रिश्वत की रकम उसके मोबाइल फोन के कवर के पीछे रखी मिली। शिकायतकर्ता ने अउइ को बताया था कि नौकरी से जुड़े सरकारी लेटर को हेड ऑफ डिपार्टमेंट से मंजूर करवाने के बदले उससे रिश्वत मांगी जा रही है। आरोपी ऋचा एनसीसी की सेकेंड हरियाणा बटालियन में कॉन्ट्रैक्ट पर क्लर्क के पद पर तैनात है।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने आरोपों की जांच की और आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। आरोप है कि ऋचा ने 20 हजार रुपये चार किस्तों में लेने की बात कही थी। हर किस्त में 5 हजार रुपये देना तय हुआ था। मंगलवार को जैसे ही ऋचा ने शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपये की पहली किस्त ली, एसीबी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उसने रिश्वत की रकम मोबाइल फोन के कवर के पीछे छिपा रखी थी। तलाशी के दौरान वह काफी देर तक मोबाइल छिपाने की कोशिश करती रही। एसीबी थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

About The Author

Related Posts