HAFED Godown: हैफेड गोदाम से गेहूं चोरी के तीन आरोपी किए काबू
हैफेड गोदाम से गेहूं चोरी के तीन आरोपी किए काबू
Published On
कैथल (सच कहूँ न्यूज)। Kaithal News: थाना चीका क्षेत्र में एक हैफेड के गोदाम से 60 कट्टे गेहूं चोरी करने के मामले में थाना चीका पुलिस द्वारा तीन आरोपियों को काबू किया है। बलजीत सिंह, फील्ड इंस्पेक्टर हैफेड की शिकायत अनुसार 5 अक्तूबर की रात करीब 2 बजे गोदाम का गेट खुलने की आवाज सुनाई दी और उन्होंने देखा कि चार लड़के लकड़ी की क्रेट से दीवार कूदकर भाग गए।
गोदाम में गेहूं की स्टैक चैक करने पर 60 कट्टे गेहूं चोरी मिले। जिस बारे थाना चीका में मामला दर्ज कर लिया गया। मामले में आरोपी सलेमपुर गामड़ी निवासी बबूमान, रवि व करन को काबू कर लिया गया। आरोपी बबुमान व कर्ण के कब्जे से 4 कट्टे गेंहु बरामद किए गए। आरोपी रवि का न्यायालय से एक दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जबकि आरोपी बबुमान व कर्ण को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।