शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल में नि:शुल्क दंत जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

शिविर में 63 विद्यार्थियों का नि:शुल्क दंत परीक्षण व दांतों की देखभाल संबंधी परामर्श दिया गया

Published On

Free Dental Check-up and Consultation Camp: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी स्पैशलिटी  हॉस्पिटल्स, सरसा की ओर से शनिवार 3 अक्तूबर को शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल, सरसा में एक नि:शुल्क दंत जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान 63 विद्यार्थियों का नि:शुल्क दंत परीक्षण किया गया तथा उन्हें दांतों की देखभाल, मुख स्वच्छता एवं आवश्यक उपचार संबंधी नि:शुल्क परामर्श प्रदान किया गया।

इस अवसर पर डॉ. तमन्ना अरोड़ा (डेंटल सर्जन) एवं मिस ज्योति (डेंटल असिस्टेंट) ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए विद्यार्थियों को दांतों की नियमित सफाई, संतुलित आहार तथा मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। विद्यालय प्रबंधन ने इस जनहितकारी पहल के लिए शाह सतनाम जी स्पैशलिटी हॉस्पिटल्स, सरसा का आभार व्यक्त किया। अस्पताल प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता एवं नि:शुल्क जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

About The Author

Related Posts