जरूरतमंदो को पक्का मकान उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता - कमलेश राजपूत 

218 परिवारों को मिला पक्की छत का भरोसा, आवास प्रमाणपत्र पाकर खिले चेहरे  

Published On

फिरोजाबाद, सच कहूँ न्यूज़। Firozabad News: जनपद में आवास योजनाओं के तहत पात्र परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने की दिशा में 218 लाभार्थियों को आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अरांव कमलेश राजपूत और परियोजना निदेशक (ग्राम्य विकास) सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 148 तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 70 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस दौरान  ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

इसके लिए जनप्रतिनिधि और प्रशासन पारदर्शिता के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।  इस मौके पर परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप बिना भेदभाव सभी पात्र परिवारों को आवास उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री के विजन को धरातल पर उतारने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। प्रयास है कि कोई भी पात्र व्यक्ति पक्के आवास से वंचित न रहे। आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र मिलने पर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। दिव्यांग लाभार्थियों ने भी सुरक्षित छत मिलने पर प्रसन्नता जताते हुए शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts