Sugarcane Price: गन्ने का दाम 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग
2 दिसंबर को कुरूक्षेत्र में किया जाएगा मुख्यमंत्री आवास का घेराव
रोहतक, सच कहूँ न्यूज। Rohtak News: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जिले के गांव भाली आंनदपुर स्थित शुगर मिल परिसर में किसानों ने सरकार की वायदा खिलाफी के विरोध में महापंचायत कर आंदोलन करने का निर्णय लिया है। किसानों ने कहा कि लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है, लेकिन किसानों को फसलो का लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। महापंचायत में दो दिसंबर को कुरूक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास के घेराव का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। मोर्चा के सदस्य प्रीत सिंह ने कहा कि पडोसी राज्य पंजाब में गन्ने का भाव 485 रुपए प्रति क्विंटल मिल रहा है, जबकि हरियाणा सरकार द्वारा केवल 15 पैसे प्रति किलो की बढ़ोतरी गन्ने के भाव में की गई है।
उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के चलते फसल की लागत भी पूरी नहीं मिल पा रही है। चीनी के भाव लगातार बढ़ रहे है। किसान सरकार के इस फैसले से बिल्कुल भी सहमत नहीं है, अगर एक दिसंबर तक सरकार ने छह सौ रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से गन्ना खरीद को मजूरी नहीं दी तो किसान मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगे। साथ ही उन्होंने खाद के दाम बढाने और वजन कम करने को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि खाद के कट्टे का वजन पहले 50 किलो होता था, जिसे घटाकर 40 किलो कर दिया गया।
Comments