Old Currency Fraud: पुराने नोट के बदले करोड़ों का झांसा देकर ठगी, दो गिरफ्तार
पुराने नोट के बदले करोड़ों का झांसा देकर ठगी, दो गिरफ्तार
फरीदाबाद, सच कहूँ न्यूज। Faridabad News: पुराने नोट और सिक्के बेचकर करोड़पति बनने के लालच में फरीदाबाद के एक व्यक्ति को साइबर ठगों ने एक लाख रुपए का चूना लगा दिया। साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने अलवर (राजस्थान) के गांव शेरपुर बास निवासी राहुल और मोमीन को गिरफ्तार किया है। दोनों को शुक्रवार को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-8 निवासी पीड़ित ने फेसबुक पर पुराने नोट खरीदने-बेचने का विज्ञापन देखा था।
दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर एक व्यक्ति ने खुद को एक्सचेंज बायर कंपनी से जुड़ा बताया और पांच रुपए के पुराने नोट के बदले करीब एक करोड़ रुपए देने का लालच दिया। इसके बाद टैक्स, सिक्योरिटी और कस्टम फीस के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में एक लाख रुपए जमा करवा लिए गए। रकम न मिलने पर ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई।
Comments