धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहा आरोपी काबू
धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहा आरोपी काबू
कैथल, सच कहूँ न्यूज। Kaithal Crime News: वर्ष 2023 दौरान थाना पुण्डरी क्षेत्र में बैंक से लोन करवाने के नाम पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में लगातार फरार चल रहे आरोपी को पीओ पकड़ो स्टॉफ द्वारा काबू कर लिया गया। पीओ पकड़ो स्टॉफ प्रभारी एसआई ओमप्रकाश की अगुवाई में एसआई सतीश कुमार की टीम द्वारा आरोपी शिमला हिमाचल प्रदेश निवासी प्रभव वशिष्ठ को काबू कर लिया गया।
गाँव हजवाना निवासी एक महिला ने 4 मार्च 2023 को दी शिकायत अनुसार आरोपी प्रभव वशिष्ठ ने उसके पति से आरबीआई का लिगल एडवाईजर बताकर भारकलेश बैंक लंदन से प्रोजैक्ट लोन करवाने के नाम पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। जिस बारे थाना पुण्डरी में मामला दर्ज है। आरोपी उक्त मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए निरंतर भूमिगत रह कर फरार चल रहा था। जिसे अदालत द्वारा 18 नवंबर 2025 को पीओ घोषित किया गया था। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।
Comments