Gurugram Fire News: मकान में लगी भीषण आग, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू

माता-पिता ड्यूटी पर गए थे, घर में अकेले थे दोनों बच्चे

Published On

गुरुग्राम, सच कहूँ न्यूज। Gurugram Fire News: धुमसपुर की एक कॉलोनी में मंगलवार को एक मकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि घर में मौजूद दो बच्चों ने समय रहते बाहर भागकर अपनी जान बचा ली। हादसे में गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गया और घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

मकान मालिक दया शंकर एयरटेल कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि उनकी पत्नी भी एक अन्य कंपनी में नौकरी करती हैं। रोजाना की तरह मंगलवार सुबह करीब नौ बजे दोनों ड्यूटी पर चले गए थे। घर में उनके दो बच्चे अकेले थे और मुख्य गेट के पास खेल रहे थे। इसी दौरान मकान के अंदर से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। खतरा भांपते हुए दोनों बच्चे तुरंत घर से बाहर निकल आए। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेजी से फैलती चली गईं।

स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते कार्रवाई होने से आग आसपास के मकानों तक फैलने से बच गई। मकान मालिक के अनुसार आग में फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कपड़े, नकदी और जरूरी दस्तावेज जल गए, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts