नशा तस्करी के अलग-अलग 2 मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार

20 प्रतिबंधित एडनोक टैबलेट, 456 ग्राम नशीली दवाइयों का घोल व 1 किलो 180 ग्राम गांजा फूलपत्ती बरामद

Published On

कैथल, सच कहूँ न्यूज। Kaithal News: एंटी नारकोटिक सेल कैथल द्वारा नशे के कारोबार में संलिप्त आरोपियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक सेल द्वारा नशे के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए नशीली दवाइयों का घोल तैयार करके नशा करने वाले दो आरोपियों तथा गांजा फूलपत्ती बेचने वाले एक आरोपी सहित कुल तीन आरोपियों को काबू कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से 20 प्रतिबंधित एडनोक टैबलेट, 456 ग्राम नशीली दवाइयों का घोल व 1 किलो 180 ग्राम गांजा फूलपत्ती बरामद हुई।

पहले मामले में एंटी नारकोटिक सेल टीम ने विशाल निवासी वाल्मीकि बस्ती ढांड व सोनू निवासी वाल्मीकि बस्ती ढांड को नशीली दवाइयों का घोल तैयार करने के मामले में काबू किया। तलाशी दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से 10-10 प्रतिबंधित एडनोक टैबलेट व कुल 456 ग्राम नशीली दवाइयों का घोल बरामद हुआ। इसके अतिरिक्त नशीला घोल तैयार करने में प्रयोग की गई 5 खाली छोटी प्लास्टिक शीशियां व 5 सिरिंज भी बरामद हुई। ड्रग कंट्रोल अधिकारी चेतन वर्मा द्वारा गोलियों को चेक करने पर उन्हें प्रतिबंधित बताया गया। जिस बारे थाना शहर कैथल में मामला दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

दूसरे मामले में एंटी नारकोटिक सेल टीम को गुप्त सूचना मिली कि गांव पैना, जिला सहरसा (बिहार) निवासी मनोहर सादा अनाज मंडी पाई में गांजा फूलपत्ती बेचने का काम करता है। टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई। जहां पेड़ के नीचे पॉलीथिन लिए खड़े संदिग्ध व्यक्ति को काबू कर लिया गया। तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में पॉलीथिन से 1 किलो 180 ग्राम गांजा फूलपत्ती बरामद हुई। जिस बारे थाना पूंडरी में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई रोहताश द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts