MPL 2026: पत्रकारों के क्रिकेट महाकुंभ MPL 2026 की तैयारियां पूरी, ढूकड़ा में होगा भव्य शुभारंभ
पत्रकारों के क्रिकेट महाकुंभ MPL 2026 की तैयारियां पूरी, ढूकड़ा में होगा भव्य शुभारंभ
नाथूसरी चौपटा, सच कहूँ/भगत सिंह। Media Premier League 2026: पत्रकारिता के क्षेत्र में कलम और माइक के साथ-साथ खेल भावना और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले ‘मीडिया प्रीमियर लीग’ 2026 के दूसरे महाकुंभ की सभी तैयारियां अब पूरी हो चुकी हैं। इस तीन दिवसीय भव्य आयोजन का औपचारिक शुभारंभ कल प्रसिद्ध गोल्ड मेडलिस्ट दिव्यांग खिलाड़ी प्रमोद बिजारणियां शिरकत करेंगे।
‘पत्रकारों के दूसरे क्रिकेट महाकुंभ एवं मिलन समारोह’ का यह तीन दिवसीय ऐतिहासिक आयोजन कल 14 नवंबर 2026 (बाल दिवस) से जिला सरसा के गांव ढूकड़ा स्थित शहीद सुरजीत सिंह खेल मैदान में शुरु होने जा रहा है। कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे ग्राम पंचायत ढूकड़ा के सरपंच राजेंद्र ढूकड़ा ने बताया कि गांव में मीडिया प्रीमियर लीग 2026 को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने समस्त ग्रामवासियों की ओर से सभी पत्रकार साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि गांव ढूकड़ा को इस ऐतिहासिक आयोजन की मेजबानी करने का जो सौभाग्य मिला है, उसके तहत आने वाले सभी अतिथियों व पत्रकारों के सुखद, सुरक्षित और यादगार कार्यक्रम के लिए वे पूर्ण रुप से तत्पर हैं।
जिसमें जिला प्रशासन, हरियाणा राजस्थान के राजनेता, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य व समाजसेवी भी शामिल होंगे। इस टूर्नामेंट में चौपटा, सच कहूँ, भादरा, नोहर, ऐलनाबाद, भट्टू सहित सरसा और पड़ोसी राज्य राजस्थान से 200 से अधिक वरिष्ठ व युवा पत्रकार अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
Comments