शिक्षा और रोजगार
CA Topper Kanshika Hisar: हरियाणा की बेटी की देशभर में बड़ी उपलब्धि, सीए में किया टॉप
देश में पहला रैंक हासिल कर कंशिका ने बढ़ाया हिसार का मान
CA All India Rank 1st: हिसार, (सच कहूँ/मुकेश)। हिसार की छात्रा कंशिका ने सीए फाउंडेशन परीक्षा में देशभर में पहला रैंक हासिल कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने परीक्षा में 361 अंक प्राप्त किए। उनकी इस सफलता से परिवार के साथ हिसार का भी गौरव बढ़ा है। इस उपलब्धि पर चार्टर्ड अकाउंटेंट की संस्था एनआईआरसी हिसार ब्रांच ने कंशिका और उनके परिवार को बधाई दी। एनआईआरसी हिसार ब्रांच के चेयरमैन सीए अजय गोयल ने कहा कि कंशिका की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि ब्रांच सीए की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए समय-समय पर कार्यशालाएं और सेमिनार आयोजित करती है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को क्षेत्र से जुड़ी नई जानकारियां देना है। कंशिका की उपलब्धि पर ब्रांच के वाइस चेयरमैन सीए विशेष भारद्वाज, सचिव सीए राजेश सिहाग, कोषाध्यक्ष सीए सुनील गोदारा सहित अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी उन्हें और उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं।
Comments