Haryana DA News: कर्मचारियों और पेंशनरों को हरियाणा सरकार का दिवाली का तोहफा

महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, डीए-डीआर 60 से बढ़कर 63 प्रतिशत हुआ, 1 जुलाई 2026 से मिलेगा लाभ

Published On

Haryana DA Hike: चंडीगढ़, (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा सरकार ने दिवाली पर सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी की है। वित्त विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन और पेंशन पाने वालों का डीए और महंगाई राहत (डीआर) 60 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कर दिया गया है। बढ़ी हुई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी। दिसंबर में बढ़ी दर के अनुसार वेतन और पेंशन मिलेगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि इस फैसले से प्रदेश के करीब 2 लाख 78 हजार नियमित कर्मचारियों और 2 लाख 60 हजार पेंशनरों को लाभ मिलेगा। बोर्ड, निगमों और स्वायत्त संस्थाओं के पात्र कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलेगा। इससे वित्त वर्ष 2026-27 में सरकारी खजाने पर करीब 545 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन पाने वाले नियमित कर्मचारी, पेंशनर और पारिवारिक पेंशन प्राप्त करने वाले इस बढ़ोतरी के दायरे में आएंगे।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts