Diwali 2026: दीपावली पर बिखरी खुशियों की रोशनी, स्नेह मिलन समारोह में साझा कीं खुशियां

कर्मचारी ही संस्थान की असली ताकत : बाबूलाल जुनेजा

Published On

Diwali Celebration 2026: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय में दीपावली के मौके पर शुक्रवार को स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय के एमडी दिनेश कुमार जुनेजा ने सभी कर्मचारियों को दीपावली उपहार वितरित कर उनके प्रति सम्मान और अपनत्व का भाव व्यक्त किया। विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर पर्व की खुशियां साझा कीं।

श्री गुरु गोबिंद सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा ने कहा कि दीपावली आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सकारात्मकता का पर्व है। यह त्योहार मिल-जुलकर आगे बढ़ने तथा समाज और संस्थान के विकास में सामूहिक योगदान देने की प्रेरणा देता है। विश्वविद्यालय की प्रगति में प्रत्येक कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। कर्मचारियों की मेहनत, समर्पण और टीम भावना ही संस्थान की वास्तविक ताकत है। एमडी दिनेश कुमार जुनेजा ने कहा कि दीपावली खुशियां बांटने और आपसी संबंधों को मजबूत करने का संदेश देती है। विश्वविद्यालय प्रबंधन कर्मचारियों के योगदान और मेहनत का सदैव सम्मान करता है।

उन्होंने सभी कर्मचारियों के सुखद, समृद्ध एवं खुशहाल जीवन की कामना करते हुए विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में इसी उत्साह और समर्पण से योगदान देने का आह्वान किया। चेयरपर्सन वरुण यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल शिक्षा का केन्द्र नहीं, बल्कि एक परिवार की तरह है, जहां प्रत्येक सदस्य की भूमिका महत्वपूर्ण है। त्योहारों के ऐसे आयोजन आपसी जुड़ाव, सौहार्द और सकारात्मक कार्य वातावरण को बढ़ावा देते हैं। समारोह में वाग्भट आयुष हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की सीईओ सिमरन जुनेजा, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. मयंक माथुर, प्रशासक विपिन शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts