शिक्षा और रोजगार
Hanumangarh Panchayat Election: हनुमानगढ़ की 6 पंचायत समितियों में मतदान के दौरान कई केंद्रों पर EVM हुई खराब
पुलिस की सख्ती के बीच मतदाताओं में उत्साह
Hanumangarh Panchayat Election 2026: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। हनुमानगढ़ में पंचायती राज चुनाव-2026 के तीसरे चरण का मतदान जारी है। जिले की 6 पंचायत समितियों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। वहीं, मतदान केंद्रों पर मोबाइल फोन ले जाने के प्रतिबंध को लेकर पुलिस सख्त नजर आ रही है। गोलूवाला, हनुमानगढ़ जंक्शन और पीलीबंगा में कई मतदाताओं के मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ धारा 223 BNS के तहत कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
दूसरी ओर, फेफाना के बूथ नंबर 150 और डबली राठान के बूथ नंबर 44 पर EVM में तकनीकी खराबी के चलते मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई। मशीनों में खराबी के कारण मतदाताओं को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। पुलिस ने मतदाताओं से शांतिपूर्ण मतदान करने और चुनावी नियमों की पालना करने की अपील की है।
Comments