NIELIT Vacancy 2026: नाइलिट में निकली भर्ती, आवेदन से लेकर योग्यता और सैलरी तक जानें पूरी जानकारी

नाइलिट में सीनियर सिस्टम एनालिस्ट सहित कई पदों पर नौकरी का मौका, 12 नवंबर तक करें आवेदन 

Published On

नई दिल्ली, एजेंसी। NIELIT Recruitment 2026: राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलिट) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, नाइलिट ने पूरी तरह से अनुबंध के आधार पर आईटी रिसोर्स पर्सन्स के पैनल में शामिल होने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आठ विभिन्न पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

नाइलिट की ओर से जारी 8 रिक्तियों में सीनियर सिस्टम एनालिस्ट 1-(सी) एमएचएचटी, सीनियर सिस्टम एनालिस्ट 2-(सी) एमएचएचटी, सीनियर सिस्टम एनालिस्ट 3-कोल-(सी) केएमआर2, सीनियर प्रोग्रामर 1-कोल-(सी) केएमआर2, सीनियर प्रोग्रामर 2-कोल-(सी) केएमआर2, सीनियर प्रोग्रामर 3-कोल-(सी) केएमआर2, सीनियर प्रोग्रामर 4-(सी) एसएम2एस और प्रोग्रामर-(सी) एसएम2एस के 1-1 पद शामिल हैं।

इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन (गूगल फॉर्म) माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 30 अक्टूबर से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 नवंबर तक तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार नाइलिट की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित रिक्तियों के लिए जारी अधिसूचना में दिए गए आवेदन लिंक के माध्यम से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/कंप्यूटर टेक्नोलॉजी/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/कंप्यूटर एप्लीकेशन या एमसीए या बीएससी (कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग - 4 वर्ष का डिग्री कोर्स) में बीई/बीटेक/एमई/एमटेक की डिग्री होनी चाहिए। 

इसके अलावा, अभ्यर्थियों के पास योग्यता प्राप्त करने के बाद संबंधित क्षेत्र में पद के अनुसार, निर्धारित 2 से 6 वर्षों का अनुभव होना भी जरूरी है। योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, इंटरव्यू/बातचीत और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसकी तारीख की जानकारी गूगल फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि के बाद दी जाएगी। 

वहीं, दिल्ली लोकेशन के लिए इंटरव्यू/बातचीत और दस्तावेज सत्यापन नाइलिट सेंटर जनकपुरी, दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे।

आवेदन पत्र भरते समय सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो 750 रुपए तय किया गया है। वहीं, चुने गए कर्मचारियों की सैलरी पदों के अनुसार 51,872 से 1,03,745 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts