एक साल से लापता नीतीश को संगरिया सेवादारों की निस्वार्थ सेवा की बदौलत मिला परिवार

पुलिस प्रशासन व परिजनों ने सेवादारों का जताया आभार

Published On

'Insaniyat' Campaign: संगरिया, (सच कहूँ/सुरेन्द्र जग्गा)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं से मानवता भलाई कार्यों में जुटे ब्लॉक संगरिया के सेवादारों को 23 सितंबर 2026 को हनुमानगढ़ रोड पर एक मानसिक रूप से परेशान युवक दिखाई दिया। सेवादार सुरेश इन्सां ने  इसकी सूचना शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के जिम्मेवार सेवादारों को दी। 

युवक को मानवता भलाई केंद्र संगरिया लाया गया। युवक ने अपना नाम नीतीश बताया, लेकिन वह अपने घर-परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे पा रहा था। पुलिस को सूचना देने के बाद सेवादारों ने उसकी लगातार सेवा-संभाल की। कटिंग शेव के बाद उसे नहलाकर नए कपड़े पहनाए गए तथा भोजन आदि की व्यवस्था की गई। कुछ समय बाद उसकी हालत में सुधार दिखाई दिया और उसने अपने परिवार से जुड़ी कुछ जानकारियां दी। इन छोटी-छोटी जानकारियों को जोड़ते हुए सच्चे नम्र सेवादार रामफल इन्सां ने परिवार तक पहुंचने का प्रयास शुरू किया और पूज्य गुरु जी की रहमत से परिजनों का पता चला। 

नीतीश मूल रूप से गांव सठमा जिला खगड़िया थाना वेलदौर बिहार का रहने वाला है तथा वर्तमान में सिरसा हरियाणा में रह रहा था। परिजनों से संपर्क होने के बाद नीतीश के पिता पंचलाल से बात करवाई गई। लंबे समय से बिछड़े बेटे को सकुशल देखकर पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बेटे के मिलने की सूचना मिलते ही पिता पंचलाल ट्रेन से संगरिया के लिए रवाना हो गए संगरिया में जब नीतीश अपने पिता के सामने आया तो माहौल बेहद भावुक हो गया। लंबे इंतजार के बाद बेटे को सामने देखकर माता-पिता उसे बार-बार निहारते रहे।

एक साल तक परिवार ने कई जगह तलाशा

नीतीश के पिता पंचलाल ने बताया कि उनका बेटा करीब 1 साल से मानसिक परेशानी के चलते रास्ता भटक गया था। परिवार ने उसे कई जगह तलाश किया, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बेटे के सुरक्षित मिलने की खबर उनके लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं थी। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद नीतीश को पुलिस प्रशासन व विभिन्न समितियों के जिम्मेवारों की मौजूदगी में सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान संगरिया पुलिस के एस आई देवेंद्र सिंह सहित नीतीश के पिता ने सेवादारों द्वारा की गई सेवा-संभाल के लिए उनका आभार व्यक्त किया और इस मानवीय प्रयास की सराहना की। 

इस पुनीत कार्य में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के जिम्मेवार लालचंद इन्सां, लवली गर्ग इन्सां, महेश गोयल इन्सां पवन इन्सां, सुरेश प्रजापत इन्सां, बबलू गर्ग इन्सां, अमराराम इन्सां, सुखदेव इन्सां, पिंटू, अमन कटारिया इन्सां,ब्लॉक प्रेमी सेवक लवली गर्ग इन्सां व सुरेंद्र जग्गा इन्सां का सहयोग रहा। 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts