Mumbai Bomb Threat: मेयर कार्यालय और कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

Published On

मुंबई, (सच कहूँ/एजेंसी)। मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े के कार्यालय और राजधानी के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मेयर कार्यालय को एक ईमेल मिला है, जिसमें कार्यालय के अलावा 3-4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह तीसरी बार है, जब मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों के बीच हड़कंप मच गया। मुंबई पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस ने बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया। मुंबई पुलिस ने पुलिस ने मानक संचालन प्रक्रियाओं के तहत सब जगहों की जांच की, लेकिन वहां कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और ईमेल भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

इससे पहले, शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं, जिसके बाद दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग ने तलाशी अभियान शुरू किया। अब तक कोई संदिग्ध वस्तु या आपत्तिजनक सबूत नहीं मिला है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, धमकियां पाने वाले स्कूलों में रोहिणी का वेंकटेश्वर पब्लिक स्कूल और मयूर विहार का सालवन पब्लिक स्कूल शामिल हैं। दमकल विभाग को इन दोनों स्कूलों के संबंध में क्रमशः सुबह 9.37 बजे और 9.57 बजे कॉल मिलीं।

पुलिस ने बताया कि मयूर विहार स्थित सलवान पब्लिक स्कूल को मिली धमकी में 30 अक्टूबर को बम हमले की बात कही गई थी। अलर्ट मिलने के बाद, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें स्कूलों में पहुंचीं और सुरक्षा जांच शुरू की। एहतियात के तौर पर पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई। हालांकि, शुरुआती तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु या सामग्री नहीं मिली।

About The Author

Latest News

Aam Aadmi Party: अगर 2027 में गलती से भी कांग्रेस सत्ता में आ गई, तो वह फ्री बिजली, ₹10 लाख का हेल्थ कवर और महिलाओं की वित्तीय मदद छीन लेगी: अमन अरोड़ा
Indian Army Latest News: सेना ने आतंकवादियों के दो ठिकाने किए ध्वस्त
GUESSS India: कॉलेज के छात्रों में बढ़ रहा है बिजनेस का क्रेज, 22% से ज्यादा युवाओं ने शुरू किया अपना कारोबार
Agniveer Rally: सीकर में अग्निवीर भर्ती रैली संपन्न, राजस्थान के युवाओं की भारी भागीदारी
पंजाबियों के प्रति भाजपा की नफ़रत जारी! दलेर मेहंदी का अपमान, दिलजीत दोसांझ का शो कैंसिल करना और दिल्ली एयरपोर्ट पर पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ दुर्व्यवहार: कुलदीप धालीवाल

Related Posts