Cricket News: 39वें ‘स्पोर्ट्स वाइब्स’ में आइडियल हाउस के शिवम बने 'मैन ऑफ़ द मैच'

क्रिकेट लीग में आइडियल हाउस जीता

Published On

सिरसा (सच कहूँ न्यूज)। स्वामी विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोरीवाला में 39वें 'स्पोर्ट्स वाइब्स' का शुभारंभ उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। इसके तहत आयोजित क्रिकेट लीग के पहले मुकाबले में ब्रेव हाउस और आइडियल हाउस की टीमें आमने-सामने रहीं। बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आइडियल हाउस के शिवम ने 'मैन ऑफ़ द मैच' का खिताब अपने नाम किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। इस दौरान प्रधानाचार्या समेस्ता सुथार ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास के लिए बेहद जरूरी हैं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है।

About The Author

Related Posts