Faridabad Crime: फरीदाबाद में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के घर फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात
फायरिंग में समय घर के अंदर से रहा था पूरा परिवार
फरीदाबाद, 22 अक्तूबर (सच कहूँ न्यूज)। नंगला एनक्लेव पार्ट-2 में बुधवार देर रात हरियाणा पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर सुरजीत बैंसला के घर पर दो बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। गोली लगने से मकान का शीशा टूट गया, एक गोली दीवार में लगी और तीसरी हवा में चलाई गई।
मकान मालिक सुरजीत बैंसला ने बताया कि वारदात के समय परिवार अंदर सो रहा था। पड़ोसी ने आकर गोली चलने की सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि रात करीब दो बजे दो युवक बुलेट बाइक पर आए, बिना चेहरा ढके फायरिंग की और फरार हो गए। बैंसला ने कहा कि वह हमलावरों को नहीं पहचानते।
सारण थाना प्रभारी हुक्म सिंह ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पर्वतीय कॉलोनी चौकी पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। फायरिंग के पीछे की वजह और आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।