Birthday Celebration: रतिया में जरूरतमंद परिवारों की सहायता करके मनाया पोते का जन्मदिन
मोंगा परिवार ने मानवता भलाई कार्य कर मनाई नन्हे मेहमान के आगमन की खुशी
Ratia Birthday Celebration: रतिया, (सच कहूँ/तरसेम सैनी)। नहर कॉलोनी में शुक्रवार को मोंगा परिवार की ओर से श्रद्धापूर्वक नामचर्चा का आयोजन किया गया। परिवार ने पोते समर्थ के जन्म की खुशी में डेरा सच्चा सौदा की फूड बैंक मुहिम के तहत तीन जरूरतमंद परिवारों को एक-एक माह का राशन वितरित किया। यह सेवा कार्य सच्ची नम्र सेवादार बहन पिंकी मोंगा पत्नी कृष्ण लाल मोंगा के पुत्र टिंकू इन्सां और पुत्रवधू प्रियंका इन्सां के घर नन्हे मेहमान के आगमन की खुशी में किया गया।
पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए परिवार ने खुशी के इस अवसर को मानवता भलाई के कार्य के साथ मनाया। परिजनों ने कहा कि खुशियों को जरूरतमंद परिवारों के साथ साझा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। राशन प्राप्त करने वाले परिवारों ने इस सेवा कार्य के लिए आभार जताया। इस अवसर पर कृष्ण मोंगा, रिंकू इन्सां, टिंकू इन्सां, निर्मल ग्रोवर, कश्मीरी लाल, रामकिशन सहित बड़ी संख्या में साध-संगत मौजूद रही।