शाह सतनाम जी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में राजकुमारी और गुनगुन ने मारी बाजी

Published On

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। शाह सतनाम जी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आयोजित दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। विद्यार्थियों ने भाषण, गायन, नृत्य, कविता, पेंटिंग, रंगोली और अन्य स्पर्धाओं में उत्साह के साथ भाग लिया।प्रतियोगिता का आयोजन कॉलेज की एकेडमिक एंड कल्चरल कमेटी और आर्ट एंड लिटरेरी क्लब ने चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सरसा के युवा कल्याण निदेशालय के निर्देशानुसार किया।

कार्यक्रम की शुरूआत प्राचार्या डॉ. रजनी बाला और प्रशासिका डॉ. चरणप्रीत कौर ने की। सहायक प्रोफेसर डॉ. मोना सिवाच और संदीप सिंह ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। मंच संचालन बीएड प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों रवि वर्मा, अश्वनी वर्मा और वकील ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर कॉलेज के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

कला और भाषण प्रतियोगिताओं में दिखाया दम

मिमिक्री में अमनदीप कौर प्रथम, सुखप्रीत कौर द्वितीय और रमनदीप कौर तृतीय रहीं। मोनो एक्टिंग में गुनगुन ने पहला, रमनदीप कौर ने दूसरा और गुरविंदर कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी में रवि वर्मा, अश्विनी वर्मा और रोहित की टीम विजेता रही। पेंटिंग में गुरविंदर कौर, पूजा और करणवीर क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। रंगोली में रीतु प्रथम, एकता द्वितीय और राजकुमारी तृतीय रहीं। कार्टूनिंग में राजकुमारी प्रथम, अमनदीप कौर द्वितीय और रोहित तृतीय रहे।

कोलाज में मनोरमा प्रथम, अनमोल कौर द्वितीय और राजकुमारी तृतीय रहीं। पोस्टर मेकिंग में राजकुमारी प्रथम, खुशी द्वितीय तथा आईना और कोमलप्रीत संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन में बीएड के रवि वर्मा प्रथम, वकील द्वितीय और डीएलएड की संदीप कौर तृतीय रहीं। हिंदी भाषण में सरोज प्रथम, राजकुमारी द्वितीय और एकता तृतीय रहीं। अंग्रेजी भाषण में गुनगुन प्रथम, मोक्षा द्वितीय और अंश तृतीय रहे। जाहन्वी और स्नेहा को सांत्वना पुरस्कार मिला।

नृत्य, गायन और कविता में भी हासिल किए पुरस्कार

हरियाणवी नृत्य में राजकुमारी प्रथम और आईना द्वितीय रहीं। पंजाबी नृत्य में खुशी प्रथम, अंशु द्वितीय और अमनदीप कौर तृतीय रहीं। अंश और गुनगुन को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। समकालीन नृत्य में गुनगुन प्रथम, जाहन्वी द्वितीय और कविता तृतीय रहीं। गायन में अनमोल प्रथम, खुशी द्वितीय और अंशु तृतीय रहीं, जबकि अमनदीप कौर को सांत्वना पुरस्कार मिला। कविता पाठ में जाहन्वी प्रथम, गुरविंदर द्वितीय और गुनगुन तृतीय रहीं। राजकुमारी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

प्रतिभा निखारने का अवसर देती हैं प्रतियोगिताएं

समापन पर प्रशासिका डॉ. चरणप्रीत कौर ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी क्षमताएं पहचानने और रचनात्मकता निखारने का अवसर देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और उत्साह की सराहना करते हुए निरंतर मेहनत करने और लक्ष्य हासिल करने के लिए आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले प्राचार्या, शिक्षकगण, आयोजन समिति और प्रतिभागियों को बधाई दी। 

About The Author

Related Posts