Awas Yojana: आवासीय योजना के लाभार्थियों ने रजिस्ट्री व कब्जा दिलाने की लगाई गुहार

आवासीय योजना के लाभार्थियों ने  रजिस्ट्री व कब्जा दिलाने की लगाई गुहार

Published On

खरखौदा, सच कहूँ न्यूज़। Kharkhoda News: सोहटी गांव में मुख्यमंत्री आवासीय योजना के तहत प्लॉट आवंटित होने के बावजूद रजिस्ट्री  व कब्जा नहीं मिलने से परेशान पात्र लाभार्थियों ने सोमवार को एसडीएम खरखौदा को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान करवाने की मांग की। इस दौरान बडी  संख्या में महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे।लाभार्थियों का कहना है कि गांव में योजना के तहत 158 पात्र व्यक्तियों का चयन किया गया था। ग्राम सभा द्वारा लाभार्थियों की सूची स्वीकृत किए जाने, रजिस्ट्रेशन फीस जमा होने तथा आवंटन पत्र जारी होने के बावजूद प्लॉटों की रजिस्ट्री और कब्जा दिलवाने की कार्रवाई लंबित है।

लाभार्थियों ने प्रशासन से मांग की कि मामले का शीघ्र समाधान करवाकर उन्हें उनके आवंटित प्लॉटों का अधिकार दिलाया जाए। इस मामले को लेकर न्यायालय में केस चला हुआ है। इसके अतिरिक्त, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई है, जिसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। लाभार्थियों का कहना है कि वह जल्द ही मामले को लेकर मुख्यमंत्री के सामने भी रजिस्ट्री व कब्जा दिलाने की गुहार लगाएंगे।  एसडीएम खरखौदा ने लाभार्थियों को मामले में जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

About The Author

Related Posts