शिक्षा और रोजगार
छछरौली कॉलेज में ‘बीट ऑन 2K26’ का धमाकेदार समापन, विद्यार्थियों ने प्रतिभा से मंच पर बिखेरा जलवा
छछरौली कॉलेज में ‘बीट ऑन 2K26’ का धमाकेदार समापन, विद्यार्थियों ने प्रतिभा से मंच पर बिखेरा जलवा
छछरौली, सच कहूं राजेंद्र कुमार। राजकीय महाविद्यालय छछरौली में दो दिवसीय टेलैंट शौ- "बीट ओन 2k26" का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया । कार्यक्रम के दूसरे दिन नृत्य, गायन, मिमिक्री, मोनो एक्टिंग, वाद्य यंत्र आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । इन प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी कलात्मक एवं अद्भुत प्रतिभा का परिचय दिया । कार्यक्रम का द्वितीय सत्र महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ सुनील तनेजा की अध्यक्षता, सांस्कृतिक समीति के संयोजक डॉ ललित कुमार और प्रो. सीमा के कुशल नेतृत्व तथा समीति के सदस्यों के विशेष योगदान से सम्पन्न हुआ । मुकेश गर्ग सदस्य, हरियाणा विद्युत नियामक आयोग ने बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में शिरकत की और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई | मुख्यातिथि का स्वागत प्राचार्य महोदय द्वारा पुष्प गुच्छ देकर और महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा तिलक लगाकर किया गया । प्राचार्य महोदय के साथ कालेज काउंसिल के सभी सदस्य एवं महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे | कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि द्वारा शारदा मां के समक्ष दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ । डॉ ललित कुमार और उनकी टीम ने सरस्वती वंदना, महाविद्यालय के गौरव- गीत की प्रत्यक्ष -प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया । प्राचार्य ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों की तमाम क्षेत्रों में शानदार उपलब्धियां बताते हुए कि मंच पर आना ही आपकी पहली जीत है, नतीजा चाहे जो भी हो, आपका प्रयास ही आपकी असली पहचान है । जीत सिर्फ पुरस्कार जीतने में नहीं, बल्कि अपने डर पर जीत पाकर मंच पर पूरे आत्मविश्वास के साथ खड़े होने में है ।
मुख्यातिथि श्रीमान मुकेश गर्ग ने अपने संबोधन में विधार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया । उन्होंने बल देकर कहा कि यदि दृढ़ संकल्प के साथ लक्ष्य को प्राप्त करने के प्रयास किए जाएं तो विश्व की कोई भी ताकत लक्ष्य प्राप्ति में बाधक नहीं हो सकती । उन्होंने कहा कि आज इस गरिमामयी प्रांगण में उपस्थित होकर , होनहार युवाओं की अद्भुत प्रतिभा और उर्जा को देखकर मन अत्यंत प्रसन्नता से भर गया है । इस महाविद्यालय का अपना एक स्वर्णिम इतिहास और समृद्ध परंपरा रही है, और आज मंच पर पर प्रस्तुत किया गया "गौरव- गीत" केवल पंक्तियां नहीं, बल्कि संस्थान की निष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्टता का साक्षात प्रतिबिंब है |प्रो. प्रतिभा और प्रो. रुचिका वधवा ने मंच का सफलतापूर्वक संचालन किया | भाषण प्रतियोगिता में विक्रमजीत सिंह प्रथम, अमितोज द्वितीय और दीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। | पेंटिंग में रिदिमा ने प्रथम, कृपावती ने द्वितीय और हरप्रित सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
कविता पाठ में दीप ने प्रथम, अमितोज ने द्वितीय और वंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | क्विज में देव बंसल,निशा व नरगिस की टीम ने प्रथम; अमित, हिमांशु व हरिओम की टीम ने द्वितीय और मोहित, करने व हर्षित की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । वाद्य यंत्र में आरती ने प्रथम, नितिन ने द्वितीय और वंश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | गायन में नितिन ने प्रथम, नैंसी ने द्वितीय और नसरीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । नृत्य में नितिन ने प्रथम, विशाल ने द्वितीय और गुरजीत ने तृतीय स्थान, अनुष्का एवं मनीषा ने प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त किया । मोनो एक्टिंग में नितिन ने प्रथम, गगन ने द्वितीय और नैंसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । मिमिक्री में विशाल ने प्रथम, भूमिका ने द्वितीय और वंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के सभी शैक्षणिक और गैर - शैक्षणिक स्टाफ सदस्यों का विशेष योगदान रहा ।