Shivaji Press Club: शिवाजी प्रेस क्लब के सहयोग से यमुनानगर में 13 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न

यमुनानगर में 13 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न, शिवाजी प्रेस क्लब ने निभाई अहम भूमिका

Published On

छछरौली, सच कहूँ/राजेंद्र कुमार। Chhachhrauli News: शिवाजी प्रेस क्लब का ऑफिस सद्गुरु रविदास कुटिया ढलोर में 13 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न विधायक रेनू बाला ने कहा— जरूरतमंद बेटियों का कन्यादान करना संसार का सबसे बड़ा पुण्य कार्य यमुनानगर। सद्गुरु रविदास कुटिया ढलोर के संस्थापक संत श्री दास रवि जी महाराज के आशीर्वाद व मार्गदर्शन तथा शिवाजी प्रेस क्लब के विशेष सहयोग से 13 जरूरतमंद कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस सामाजिक व धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने शिरकत कर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में साढ़ौरा की विधायक रेनू बाला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। वहीं हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य मास्टर अमर सिंह नंदगढ़, प्रताप नगर से विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. अशोक कश्यप, सिंचाई विभाग के एक्सईएन संदीप कुमार, समाजसेवी चौधरी नंद लाल और पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर के भतीजे समाजसेवी हरीश गुर्जर, विशाल सिंगला जग्गी, विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अतिथियों ने इस पुनीत कार्य में अपनी ओर से यथासंभव आर्थिक एवं अन्य सहयोग भी प्रदान किया। सामूहिक विवाह समारोह में कन्याओं के विवाह की व्यवस्था सामाजिक सहयोग और आपसी भाईचारे की भावना के साथ की गई। इस आयोजन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न करवाना और उनके परिवारों को आर्थिक बोझ से राहत दिलाना रहा।

मुख्य अतिथि विधायक रेनू बाला ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह करवाने से बड़ा पुण्य का कार्य संसार में कोई दूसरा नहीं हो सकता। बेटियां हर परिवार की शान होती हैं और उनके विवाह की जिम्मेदारी निभाने में समाज को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में आपसी सहयोग, भाईचारे और समानता की भावना को मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजनों से जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलती है और बेटियों को सम्मान के साथ नया जीवन शुरू करने का अवसर मिलता है।
विशिष्ट अतिथियों ने भी आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। सामूहिक विवाह जैसे आयोजन सामाजिक एकता और सेवा भावना का उदाहरण हैं।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। आयोजन में शामिल लोगों ने इस नेक पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखने की बात कही। इस मौके पर संत श्री दास आशीष जी महाराज ने कहा कि कुटिया अब अपना वार्षिक उत्सव भी मनाएगी और यह वार्षिक उत्सव बेहद भव्य और धूमधाम से मनाया जाएगा।

शिवाजी प्रेस क्लब के अध्यक्ष रविंद्र चौहान ने कहा कि संत श्री दास रवि जी महाराज के मार्गदर्शन में शिवाजी प्रेस क्लब आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्य करता रहेगा। उन्होंने बताया कि समाज के सम्मानित और सामर्थ्यवान लोगों को गरीब व जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं के सामूहिक विवाह में बढ़-चढ़कर सहयोग देना चाहिए। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि मुख्य अतिथियों के स्वागत के लिए ढोल-ताशों का विशेष इंतजाम किया गया था।

इस मौके पर शिवाजी प्रेस क्लब के रामकिशन कश्यप, राजेंद्र कुमार, प्रीति सैनी, नितिन सिंगला, हरीश गुजराल, राशिद निराला, संजय साहनी, अंतिम प्रजापति, सविता कल्याण, रविकांत, रुद्र प्रताप सिंह, सत्यम नागपाल, अजय शर्मा और बराड़ा से पत्रकार पूर्ण सिंह शामिल रहे।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts