डीके कॉन्वेंट स्कूल में खेल प्रतियोगिताओं का समापन, यूकेजी और कक्षा एक के बच्चों ने दिखाया हुनर

स्कूल प्रबंधक संजीव कुमार गोयल एवं प्रधानाचार्य राजकुमार सेन ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत करने की घोषणा की

Published On

कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: नगर के डीके कॉन्वेंट स्कूल में बुधवार को ग्रुप-बी के अंतर्गत आयोजित खेल प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। इस दौरान यूकेजी और कक्षा एक के नन्हे छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्पून रेस, कलेक्ट द बॉल, कोन रेस और बॉल रोल रेस जैसी रोमांचक प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी फुर्ती, एकाग्रता और खेल कौशल का परिचय दिया। बुधवार को विद्यालय परिसर में आयोजित प्रतियोगिताओं के दौरान नन्हें खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने विभिन्न स्पर्धाओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

प्रतियोगिताओं का आयोजन स्कूल को-ऑर्डिनेटर कमलेश कुमार की देखरेख में किया गया। यूकेजी की स्पून रेस प्रतियोगिता में इसरा और अबु बकर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनुभवी और शिजोए द्वितीय तथा छवी और अनुवंश तृतीय स्थान पर रहे। इसी कक्षा की कलेक्ट द बॉल प्रतियोगिता में नीवि और अबु बकर ने प्रथम, रिद्धी और माज ने द्वितीय तथा कनिका और सारांश ने तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा एक की कोन रेस प्रतियोगिता में नोमान ने प्रथम, फरहान ने द्वितीय और अविक सिरोही ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, बॉल रोल रेस में पलाक्शी, वान्या, अहमद और मयंक ने प्रथम स्थान हासिल किया।

अम्बर, काव्या, अविक और नोमान द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि वीरता, अनिका, आख और केशव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधक एसके गोयल और प्रधानाचार्य राजकुमार सेन ने प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने की घोषणा की। उन्होंने बच्चों की भागीदारी की सराहना करते हुए खेल गतिविधियों को उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में स्कूल डायरेक्टर दीपिका गुप्ता, गीता रानी, आरती शर्मा, पारुल शर्मा, तनु सैनी और गायत्री चौधरी सहित विद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts